मानिकपुर: मानिकपुर थाना क्षेत्र के चमरौहां में खेतों में लगी भीषण आग, गांव की ओर बढ़ीं लपटें
आज सोमवार सुबह 11:30 बजे मानिकपुर के चमरौहां गांव में खेतों में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं से आग विकराल होकर गांव की ओर बढ़ी। सूखी फसल अवशेष के कारण कई खेत चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बाल्टी और पानी से आग बुझाने की कोशिश की। दमकल को सूचना दी गई है, फिलहाल जनहानि नहीं हुई है।