कानपुर: ग्रीन पार्क में गूंजेगा आईपीएल का शोर, कायाकल्प के तहत ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट में नए अवतार में आएगा नजर
ग्रीन पार्क स्टेडियम जो कभी दुनिया भर में मशहूर था पिछले कुछ समय से'बदहाली'का शिकार था।कभी ड्रेनेज सिस्टम तो कभी जर्जर बालकनी ने दर्शकों को मायूस किया।लेकिन अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।निदेशक ने शुक्रवार सुबह 10बजे बताया उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट का पिटारा खोलते हुए ग्रीन पार्क के कायाकल्प के लिए 350 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी दे दी है।