शाहजहांपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने मेरठ में हुई दोहरी हत्याओं के विरोध में कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। संगठन ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) सहित गंभीर धाराएं लगाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।