मथुरा: बरतियो पर पथराव, दूल्हे के पिता समेत आधा दर्जन घायल, महिलाओं ने लाठी लेकर पुलिस को दौड़ाया
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नरहौली गांव निवासी भगवान सिंह ने अपनी बेटी लक्ष्मी और पूनम की शादी बरसाना निवासी नेमचंद्र के बेटे अशोक और कुलदीप के साथ तय की थी। बुधवार रात करीब 10 बजे नरहौली चौराहे से बरात चढ़ने लगी और डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे और ट्रैक्टर पर युवतियां भी डांस कर रही थीं आरोप है कि इसी दौरान बारात पर पत्थराव हुआ और मारपीट हुई