मोहनलालगंज: 5.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क, रियल एस्टेट ठगी गैंग पर हुई बड़ी कार्रवाई
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित धोखाधड़ी में लिप्त गिरोह की 5.78 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर मोहनलालगंज व नगराम पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। गैंग लीडर प्रमोद कुमार उपाध्याय समेत सदस्यों पर फर्जी रियल एस्टेट योजनाओं के नाम पर ठगी के आरोप हैं।