चूरू: पुरानी मक्कड़ जी ईदगाह में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-जुहा, भाईचारे की दुआ मांगी गई
Churu, Churu | May 28, 2026 शहर की पुरानी मक्कड़ जी ईदगाह में ईद-उल-जुहा का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और सामूहिक नमाज़ अदा की। इमाम अनवर कादरी ने नमाज़ पढ़वाई। नमाज़ के बाद देश और प्रदेश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के कामना की गई।