धोरैया: गौरा चौक के पास स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने तीन मनचलों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Dhuraiya, Banka | Mar 24, 2026 झारखंड से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव आ रही युवती को छेड़ना तीन युवकों को महंगा पड़ गय .गौरा चौक के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने तीन मनचलों को पकड़ कर धोरैया पुलिस के हवाले कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती झारखंड से परीक्षा देकर स्कूटी से वापस अपने गांव लौट रही थी.