सगड़ी: जीयनपुर में बसपा के तत्वाधान में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व निकाली गई भव्य पंचशील पदयात्रा
Sagri, Azamgarh | Apr 13, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत जीयनपुर स्थित बसपा कार्यालय से सोमवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 में जयंती के पूर्व भव्य पंचशील पदयात्रा निकाली गई । जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । यह पदयात्रा जीयनपुर से शुरू होकर अजमतगढ़ नगर पंचायत पहुंची, इसके बाद रजादेपुर चौक होते हुए पुनः पार्टी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई ।