दतिया नगर: दतिया में उपचुनाव कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद कलेक्टर एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े तथा पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान का संदेश दिया गया