इगलास। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी किराएदार महिला पर बुधवार सुबह एक युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने युवक पर न केवल मारपीट, बल्कि शोषण और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।विधवा पीड़िता का कहना है कि वह पूर्व में कस्बे के एक मकान में किराए पर रहती थी। इसी दौरान मकान स्वामी के बेटे ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।