बागपत: पुराना कस्बा के लोगों ने जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की बदहाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया
Baghpat, Bagpat | May 22, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे पुराना कस्बा बागपत निवासी प्रमोद के मुताबिक जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को उखाड़ा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।