अररिया: खास हलहलीया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में चार लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jul 7, 2026 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के खास हलहलीया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल व चोटीला हो गए। जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में मंगलवार को शाम 5 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया।