पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के रुपौली में सांप के काटने से मैट्रिक की छात्रा की मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jul 2, 2026
पूर्णिया के रुपौली में सांप के काटने से मैट्रिक की छात्रा की मौत हो गई।परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।मृतका की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के गोरिया गांव निवासी विद्यानंद महतो की बेटी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है।मृतका के पिता विद्यानंद महतो ने बताया कि इलाज में देरी के कारण उनकी बेटी की मौत हो गई समय रहते इलाज होता तो आज उनकी बेटी जिंदा होती