मदनपुर: पिरवां में डिग्री कॉलेज उद्घाटन के बाद DDC ने बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर, बोलीं- 'पढ़ेगी बेटी, तभी बढ़ेगा समाज'
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरवां में डिग्री कॉलेज के उद्घाटन के बाद उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कुमारी अनुपमा सिंह ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है।