कन्नौज: सरायमीरा और मकरंदनगर के बीच महिला के साथ ऑटो में हुई टप्पेबाजी, ₹2 लाख के जेवरात और नकदी हुई चोरी
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने चलते ऑटो में पर्स से 2 लाख रुपए कीमत के जेवरात और नकदी पार करने के मामला में कार्यवाही की मांग की है। महिला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कार्यालय में शिकायती पत्र दिया गया है। 2 अज्ञात महिलाओं पर पर्स से चोरी का आरोप लगाया गया है।