जसवंतनगर: जसवंतनगर के सिरसा नदी की सफाई अंतिम चरण में, 12 पोकलेन मशीनों से 40 KM में चल रहा है काम
जसवंतनगर क्षेत्र की प्रमुख *सिरसा नदी की सफाई* का काम अंतिम चरण में है। सिंचाई विभाग ने बरसात में जलभराव से राहत के लिए ये अभियान चलाया है।*सिंचाई खंड इटावा* ने ये ठेका विनय कंस्ट्रक्शन को दिया है। फर्म संचालक रामचंद्र यादव.ने बताया कि बलरई के ग्राम बीबामऊ से महोला तक *40 किलोमीटर*में सफाई हो रही है। इसके लिए*12 पोकलेन मशीनें*सिल्ट और झाड़ियां हटा रही है।