श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने सात शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
श्रीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को दो बजे खिरनी चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के नशे में खिरनी चौक पर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती गाङी मौके पर पहुंचकर सात लोंगो को हिरासत में लिया।