महोबा: लौड़ी तिगैला के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 8, 2026 महोबा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के लौड़ी तिगैला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुभाषनगर मुहाल निवासी 45 वर्षीय संपत पत्नी चेतराम वर्मा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।