जयपुर: वैशाली नगर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार और महंगे कॉपर वायर चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
Jaipur, Jaipur | Apr 30, 2026 वैशाली नगर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से बिजली और एसी के महंगे कॉपर वायर काटकर चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है पुलिस ने शातिर टोपी वाले चोर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच में आरोपियों से क्षेत्र में करीब 6 चोरी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा करवाया है। पूछताछ जारी है।