घाघरा: घाघरा सीएचसी के सभागार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य सहिया व कर्मियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
Ghaghra, Gumla | Jun 17, 2026 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आगामी पल्स पोलियो अभियान की सफल शुरुआत एवं संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया तथा अन्य कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अभियान के सफल संचालन,बच्चों की पहचान तथा दवा पिलाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।