समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदगामा चौक के समीप पुरानी ईंट चिमनी के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब गेहूं हार्वेस्टिंग के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई।