सिवनी मालवा: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: नगरपालिका परिषद ने किया सामूहिक विवाह सम्मेलन, 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे स्थानीय रामवाटिका में हुए इस आयोजन में कुल 24 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका भवन के सामने से हुई, जहां दूल्हों को घोड़े पर बैठाकर पारंपरिक बारात निकाली गई।