घाघरा: नवडीहा पुल के पास अल्टो पलटने से युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ghaghra, Gumla | May 28, 2026 लोहरदगा जिले के ओयना बड़का टोली निवासी लगभग 26 वर्षीय छोटू उरांव की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छोटू उरांव मंगलवार को घर से कंडरा मेहमानी आया था।वही बुधवार को देर शाम अपने भतीजे लक्की उरांव के साथ आल्टो लेकर पेट्रोल भराने घाघरा गया हुआ था।तेल भराने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान मवेशी बचाने के क्रम में घटना घटी।