किस्को: युवकों ने पतंग के धागे में फंसे साइबेरियन पक्षी को बचाया, वन विभाग को सौंपा
लोहरदगा जिले के युवकों ने मानवता और पक्षी प्रेम का उदाहरण पेश करते हुए पेड़ पर पतंग के धागे में उलझे साइबेरियन पक्षी का रेस्क्यू करते हुए उसे वन विभाग को सौंप दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की एमजी रोड की है जहां एक साइबेरियन पक्षी पेड़ की ऊंची डाल में फंसे पतंग के धागे में उलझा हुआ छटपटा रहा था परंतु पतंग के धागों में वह इस कदर उलझ गया था कि उससे निकल पाना