धमदाहा: बी कोठी प्रखंड के 15 पेक्सों में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, बुधवार को होगी मतगणना
बड़हरा कोठी प्रखंड के 15 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्यों के चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण संपन्न हो गया।कुल 52 प्रतिशत मतदान हुआ।तमाम मतदान केंद्रों से प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थिति वज्रगृह में लाकर जमा करवाया गया है जहां वोटों की गिनती बुधवार को होगी।