मधेपुरा: जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी हॉल में पंचायती राज विभाग के सचिव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मधेपुरा समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी सभागार में बुधवार को पश्चिम एशिया में युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, सेवाओं की सुचारु आपूर्ति तथा प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के सचिव मनोज कुमार (आईएएस) ने की।