शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के ग्राम पंचायत खजूरी के ग्राम बक्सपुर में एक परिवार के नाम मतदाता सूची से अचानक गायब हो गए हैं। धर्मवीर यादव ने कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने आवेदन देकर बताया कि उनका परिवार कई दशकों से पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान करता आ रहा है।