इगलास: इगलास में श्री रामेश्वरम देव मंदिर पर 14 से 25 सितंबर तक गणेश महोत्सव कार्यक्रम होगा
Iglas, Aligarh | Sep 13, 2026 इगलास कस्बा के पंडितान गली स्थित श्री रामेश्वरम देव मंदिर पर होने वाले भव्य श्री बाल गणेश महोत्सव होगा। इस बार महोत्सव को मशहूर ध्वनियों व नृत्य के साथ भव्य यात्रा के रूप में मनाया जाएगा। गणपति आगमन एवं कलश यात्रा 14 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे होगी, जबकि गणपति विसर्जन 25 सितंबर 2026 को सांय 4:00 बजे भव्य यात्रा द्वारा किया जाएगा।