कन्नौज: जनपद में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 34 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
कन्नौज जिले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने 34 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। एसपी अमित कुमार के द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेस में कई पुरुष व महिला उप निरीक्षकों और अरक्षियों के नाम शामिल हैं। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई है।