ग्वालियर गिर्द: शराब माफिया ने सगे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, शराब बिक्री का विरोध करने पर हुई घटना
ग्वालियर के थाना क्षेत्र लधेड़ी स्थित छोटी माता मंदिर घासमंडी इलाके में अवैध शराब बिक्री को लेकर शनिवार रात पडौसियों मे विवाद हो गया।अवैध शराब बेचने वाले शिवचरण रोहन रेखा आदि ने विवाद के दौरान वृंदावन बाथम और उसके भाई पर कातिलाना हमला किया गया। इसमें दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है।