रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के जामुन घाट से लेकर सरवाहा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई के सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने इन गड्ढों के कारण दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए चलना जोखिम भरा हो गया है।