माखन नगर: गुराडिया कलां में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में विधायक शामिल हुए, ग्रामीणों से की मुलाकात
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 8, 2026
गुराडिया कलां में शुक्रवार को भगवान श्रीराम जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह पहुंचे और आयोजन में शामिल हुए। विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनसे क्षेत्रीय मुद्दों तथा विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की।