मुजफ्फरनगर के चरथावल में प्रेम कहानी विवाद में बदल गई। लखनऊ की महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल साथ रखने और फिर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला अपने पांच माह के बच्चे के साथ भटकती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।