सवायजपुर: पाली में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में मानकों की अनदेखी, डीएम से भ्रष्टाचार की जांच कराने की की गई शिकायत
नगर पंचायत पाली के मोहल्ला आजाद नगर में बन रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने शुक्रवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार नगर में पुल के पास अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है।