चांदपुर: शिवालाकला के गांव मलेशिया में किसानों के जंगल से ट्यूबवेलों की विद्युत मोटर के तार, केबिल और स्टार्टर का सामान चोरी
शिवाला कला क्षेत्र की गांव मलेशिया के जंगल में स्थित किसानो के टयूबलो से अज्ञात चोरों ने स्टार्टर, विद्युत मोटर के तार केबिल आदि सामान चोरी कर लिया गया ।किसान जब सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे जंगल की ओर गए तो उन्हें चोरी होने का पता चला ।यशवीर चौधरी के ट्यूबवेल से भी काफी सामान चोरी किया गया इसके अलावा अन्य किसानों के ट्यूबवेल से भी सामान चोरी किया गया है।