कालका: अमरावती के नजदीक पेट्रोल पंप के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चालकों को आई चोटें
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमरावती के नजदीक पेट्रोल पंप के पास देर रात एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कार पलट गई और कार में सवार चालक को चोटें आई। वही इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुआ है। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।