कालका: पहली पातशाही गुरूद्वारा साहिब से पिंजौर कालका में निकाला गया नगर कीर्तन, पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल रही मौजूद
दशम पातशाही गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पहली पातशाही गुरुद्वारा साहिब से पिंजौर कालका में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान श्री गुरूग्रंथ साहिब को सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया। पंच प्यारों द्वारा नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व मेयर पंचकूला मनवीर कौर गिल ने भी गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया और शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।