कैराना: कैराना में वलीमे की दावत में गोमांस बनवाने के मामले में फोरेंसिक टीम ने मैरिज होम में की जांच
Kairana, Shamli | Jun 20, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान यमुना खादर क्षेत्र में दो दिन पूर्व गौकशी का मामला सामने आया था। इसके बाद गोमांस को मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन मैरिज होम में दावत—ए—वलीमा कार्यक्रम में लाया गया था और उसका भोजन बनवाया गया था। पुलिस ने मैरिज होम में भी छापेमारी की थी। जहां से दूल्हा फरमान व उसके मामा सलमान निवासीगण मोहल्ला छड़ियान दबोचे थे।