बयाना: बयाना थाना क्षेत्र के गांव लहचोरा खुर्द में जमीन विवाद पर युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया गंभीर घायल
बयाना थाना क्षेत्र के गांव लहचोरा खुर्द में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।