परिहार: बारिश के पानी से महीनों जलमग्न रहती परसा की सड़क, आवागमन में भारी परेशानी,ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
परिहार विधानसभा क्षेत्र के परसा गांव से होकर गुजरने वाली सड़क बारिश के पानी से जलमग्न रहने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां बाढ़ नहीं, बल्कि केवल बारिश का पानी हर वर्ष कई महीनों तक सड़क पर जमा रहता है। इससे स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों, मरीजों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीणों