संग्रामपुर: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, मुंगेर डीएम ने संग्रामपुर के कच्ची कांवरिया पथ का किया निरीक्षण
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले मेले के मद्देनजर बुधवार को दिन के 3 बजे मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज ने संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 12 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनिया स्थित सरकारी धर्मशाला, कुमरसार तथा कहुआ स्थित गणेश शंकर धर्मशाला का