पीलीबंगा: पीलीबंगा में संयुक्त किसान मोर्चा ने गेहूं खरीद को लेकर उपखंड कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया
पीलीबंगा में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गेहूं खरीद को लेकर उपखंड कार्यालय के आगे आज रविवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी था संयुक्त संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक किसानों का एक-एक दाना नहीं बिकेगा तब तक धरना इसी तरह से चलता रहेगा। आंदोलन को शीघ्र ही और तेज करने के लिए नीति बनाई जाएगी। आंदोलनकारी किसी भी सूरत में बीच का रास्ता नहीं अपनाएंगे।