बागपत: कोतवाली पुलिस बागपत और वन विभाग की टीम ने कन्नौज के तोता तस्कर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब 170 तोते किए बरामद
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कोतवाली पुलिस बागपत और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कन्नौज के तोता तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब 170 छोटे-बड़े तोते बरामद किए। यह कार्रवाई पीपल फार एनिमल्स की सूचना पर हुई है।