कसरावद: महर्षि वेद व्यास पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में दीपोत्सव की रंगारंग छटा
महर्षि वेद व्यास पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में दीपोत्सव की रंगारंग छटा कसरावद। महर्षि वेद व्यास पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में आज दीपावली पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने नयनाभिराम रंगोलियाँ बनाईं, जबकि कक्षा 1 से 5वीं तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक दीप सजाकर सभी का मन मोह लिया।