मंदसौर: मंदसौर पुलिस की गश्त में एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा जब्त, 116 वारंटी गिरफ्तार, शराब और जुआ मामलों में कार्रवाई
मंदसौर पुलिस ने रातभर कॉम्बिंग गश्त चलाकर बड़ी कार्रवाई की, शामगढ़ में 68 ग्राम एमडी ड्रग्स और नाहरगढ़ में 65 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया,116 वारंटी गिरफ्तार किए गए तथा 114 बदमाशों की चेकिंग हुई। अवैध शराब के 11 मामलों में 16 आरोपी पकड़े गए,एमवी एक्ट और जुआ-सट्टा मामलों में भी कार्रवाई की गई,