किशनगढ़ बास: खैरथल के जिला प्रभारी सचिव ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली, बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | May 25, 2026
शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी सचिव पूनम ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे जिला सचिवालय सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जिले से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रभारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन संबंधी कार्य सड़क निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा की।