घूरपुर थाना अंतर्गत चंपतपुर गांव निवासी भूपेंद्र सोनी पुत्र नेब्बू लाल सोनी ने बीते कई वर्षों से क्षेत्र के सारंगपुर बाजार में ज्वेलर्स की दुकान खोल रखी है। बुधवार को रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर के लिए आ गए थे। मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी में रखा सोने चांदी के आभूषण को उठा ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।