बागपत: कोतवाली बागपत के निकट कोर्ट रोड पर बच्चे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | May 21, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब चार बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दो पक्षों एक दूसरे को गाली गलौच करते हुए मारपीट तथा पथराव करते हुए दिखाई दे रहे है। मारपीट के दौरान दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। उधर कोतवाली बागपत प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।