गुरुवार की शाम करीब 6 बजे पटना में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा कि मुकेश साहनी को अपमानित करने का प्रयास UPA और INDIA गठबंधन में हो रहा है। उन्हें जो वादे किए गए थे, उसके बाद उनके साथ धोखा किया गया। पहले उन्हें सम्मान मिलता था, लेकिन अब वे जिस स्थिति में पहुंच गए हैं, वह चिंताजनक है।