बेतिया: पुराने विवाद में महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जीएमसीएच में भर्ती
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करनम्या वार्ड संख्या 7 में आज 29 सितंबर सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान साहेब गदी की पत्नी सुरजानी खातून के रूप में हुई है। घायल महिला ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमा जिसका(कांड संख्या 623/24) को लेकर कुछ लोग लगातार उसे धमकी दे रहे थे।